सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के चुनाव की तारीख तय…
सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के चुनाव की तारीख तय…
चुनाव से पहले होगी आम सभा की बैठक
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
सिरमौर ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन के चुनाव की तारीख तय हो गई है। पिछले काफी समय से लंबित यह चुनाव अब 5 मई को होंगे। इससे पहले 4 मई को नामांकन पत्र भरे जाएंगे। चुनावों से पूर्व 27 अप्रैल को जनरल हाउस होगा।
बता दें कि यूनियन के पूर्व प्रधान बलजीत सिंह नागरा व पूर्व उपप्रधान जसमेर सिंह भूरा ने डीएसपी बीर बहादुर को एक शिकायत पत्र सौंप कर समय पर चुनाव करवाने की मांग की थी।
उनका कहना था कि वर्तमान यूनियन का कार्यकाल पिछले साल अप्रैल में ही पूरा हो चुका था। लेकिन जानबूझकर चुनाव टाले जा रहे हैं। ट्रक ऑपरेटर यूनियन का कार्यकाल एक साल का होता है। लेकिन लगभग दो साल हो चुके हैं। अब चुनावों विलंब करना ठीक नहीं।
जब पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं तो ट्रक यूनियन के करीब एक हजार मतदाता भी अपने उम्मीदवार को चुन सकते हैं।
इसके विपरित वर्तमान प्रधान राजेंद्र सिंह नारंग की माने तो पिछली बार मार्च-अप्रैल से कोरोना काल होने के कारण चुनाव नहीं करवाया जा सके थे।
अब सभी ने चुनाव कराने का निर्णय लिया है। यह चुनाव प्रक्रिया कोविड नियमों के पालन के तहत ही करवाया जाएगा। प्रशासन की ओर से चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।
सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नारंग ने बताया की 5 मई को यूनियन के चुनाव कोविड नियमों के तहत करवाये जायेंगे।
