नेज़ मेड साइंस फार्मा कंपनी ने कर्मचारियों को दिया सम्मान! बांटे लाखों के इनाम
नेज़ मेड साइंस फार्मा कंपनी ने कर्मचारियों को दिया सम्मान! बांटे लाखों के इनाम
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
नेज़ मेड साइंस फार्मा कंपनी द्वारा कर्मचारियों के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी में पिछले 10 सालों से कार्यरत सभी कर्मचारियों को उत्कृष्ट पुरस्कार सहित नकदी देकर सम्मानित किया गया।
इस समारोह में कंपनी के चेयरमैन लखविंदर पाल सिंह पूरी सहित निदेशक मनमीत सिंह मल्होत्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कंपनी में पिछले 10 सालो से कार्यरत प्रबंधको, वरिष्ठ प्रबंधको व कर्मचारियों को उत्कृष्ट पुरुस्कार व नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को भी कंपनी द्वारा उपहार भेंट किए गए। कंपनी के चेयरमैन लखविंदर पाल सिंह पूरी ने बताया कि इस मौके पर लकी ड्रा भी निकाले गए।
जिसमें प्रथम विजेता को 43 इंच की LED, दूसरे विजेता को 35 इंच की LED, तीसरे विजेता को वाशिंग मशीन, चौथे विजेता को राइस प्रेशर कुकर, पांचवे विजेता को जूसर मिक्सर, छठे विजेता को मिक्सी तथा सातवें विजेता को ग्रिल्ड सेंडविच मेकर भेंट किये गए।
