14 साल से अधर में कांडो नाड़ी उठाऊ सिंचाई योजना,CM हैल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने पर भी नहीं हुई कोई कारवाई….

14 साल से अधर में कांडो नाड़ी उठाऊ सिंचाई योजना,CM हैल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने पर भी नहीं हुई कोई कारवाई….

सिंचाई योजना अधर में लटकने से बंजर होते जा रहे किसानों के खेत….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के मालगी पंचायत के कांडो नाडी गांव के लिए लाखों रूपये से बनने वाली उठाऊ सिंचाई योजना 14 साल से अधर में लटकी हुई है। जिस कारण किसानों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मालगी पंचायत के नाडी गांव के निवासी रूद्रप्रकाश शर्मा, दीपचंद चौहान,सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रामेश्वर शर्मा आदि ने बताया की वर्ष 2007 में गिरिनदी से कांडो नाडी के लिए उठाऊ पेयजल योजना के लाखों रूपये का टेंडर लगा था। जिसके बाद संबंधित ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू किया। लेकिन ठेकेदार ने योजना का निर्माण कार्य अधर में छोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया की इस बारें में कई बार मुख्यमंत्री हैल्पलाइन व विभाग को शिकायत कर चुके है। लेकिन विभाग ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया है। जिस कारण 14 साल से उठाऊ सिंचाई योजना अधर में लटकने से किसानों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल शक्ति विभाग ने इस और ध्यान नहीं दिया तो मजबूरन विभाग के अधिकारियों का घेराव करना पड़ेगा।
उधर जल शक्ति विभाग पांवटा साहिब के अधिशासी अभियंता जगवीर वर्मा ने बताया की कांडो नाडी उठाऊ सिंचाई योजना के मामलें में काम न करने पर विभाग ने टेंडर केंसिल किया था। लेकिन संबंधित ठेकेदार ने अदालत में याचिका दायर की है। जिसके बाद आगें की कारवाई नहीं हो पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!