पांवटा साहिब शहर में दिखा डीसी के आदेशों का असर, बंद रही दुकानें…

पांवटा साहिब शहर में दिखा डीसी के आदेशों का असर, बंद रही दुकानें…

पुलिस टीम ने किया शहर का निरीक्षण….

सतौन में भी रहा बाजार बंद….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

प्रदेश में बढ़ते करोना के मामले को लेकर जिला प्रशासन के आदेशों का असर दिखा शनिवार को पांवटा साहिब में दुकानें बंद रही तथा शहर सुनसान रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम की अध्यक्षता में कुछ दिन पहले हुई कैविनेट की बैठक में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रदेश सरकार ने शनिवार और रविवार को दो दिन बाजार बंद रखने का फैसला लिया था जिसके बाद शुक्रवार को डीसी सिरमौर आरके परुथी ने जिले में शनिवार और रविवार को दुकानें बंद करने के आदेश जारी किए थे।
शनिवार को जिले में आदेशों का असर दिखा और पांवटा साहिब मैं मेडिकल स्टोर, सब्जी की दुकान है दूधकी डेरी आदि को छोड़कर बाकी सभी दुकानें बंद रही तथा पूरा शहर सुनसान है। दोपहर के बाद पांवटा साहिब के पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजेश पाल व अरूण कुमार ने बाजार का निरीक्षण कर सब्जी व दूध की दुकानों को बंद करवाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!