मिल्ला में 15 मई को लगेगा स्वास्थ्य शिविर,PGI से आयेंगे 15 डॉक्टर, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता बीर सिंह राणा ने दी जानकारी…

मिल्ला में 15 मई को लगेगा स्वास्थ्य शिविर,PGI से आयेंगे 15 डॉक्टर, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता बीर सिंह राणा ने दी जानकारी…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के मिल्ला पंचायत में 15 मई को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें चंडीगढ़ पीजीआई से 15 सदस्य चिकित्सकों की टीम आयेगी।
जल शक्ति विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता बीर सिंह राणा ने पांवटा साहिब में पत्रकार वार्ता कर कहा की मिल्ला में 15 मई को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पीजीआई चंडीगढ़ से 15 चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगें। उन्होंने कहा की शिलाई क्षेत्र दुर्गम क्षेत्र है जहां पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर नहीं लगे हैं। इस लिए लोगों के सुविधा के लिये स्वास्थ्य शिविर लगाये जा रहे हैं। जिससे लोगों को फायदा मिलेगा। बीर सिंह राणा ने बताया की 6 चिकित्सक इएनटी, 6 चिकित्सक हड्डी रोग विशेषज्ञ दो चिकित्सक आंतरिक विशेषज्ञ और एक चिकित्सक सर्जरी के टीम में शामिल होंगे। जो लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!