कोविड केयर सेंटर में कोरोना पॉजिटिव अपराधियों के सुरक्षा को लेकर एसपी हुए सतर्क, बैठक कर बनाई रणनीति…..
कोविड केयर सेंटर में कोरोना पॉजिटिव अपराधियों के सुरक्षा को लेकर एसपी हुए सतर्क, बैठक कर बनाई रणनीति…..
SP ने अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश किए जारी….
न्यूज़ एप/नाहन
जिले में बिभिन्न मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एसपी सिरमौर खुशहाल चंद शर्मा ने कोविड केयर सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सराहां में बैठक आयोजित कर रूपरेखा तैयार की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर में बिभिन्न मामलों में गिरफ्तार आरोपियों की लगातार कोरोना मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। कुछ दिनों पहलें पांवटा साहिब के माजरा में पुलिस टीम ने 40 लाख रूपये के चूरापोस्त के मामलें में हरियाणा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गये थे। जिसमें दोनों आरोपियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद दोनों आरोपियों को कोविड केयर सेंटर सराहां शिफ्ट किए गये थे जहां पर दोनों आरोपी बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गये थे। हांलाकि पुलिस ने एक घंटे बाद ही दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की थी। जिसके बाद से एसपी खुशहाल चंद शर्मा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गए है। बिभिन्न मामलों में गिरफ्तार आरोपियों को लगातार कोरोना मामलों में बढ़ोतरी को रही है। जिसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को एसपी खुशहाल चंद शर्मा ने सराहां में अधिकारियों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक के दौरान, एसडीएम सराहां संशाक गुप्ता, बीएमओ डॉ0 संदीप शर्मा, पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर, राजगढ़ के डीएसपी भीष्म ठाकुर, सुभाष कुमार आदि मौजूद थे।
