अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर दिया चोरी की वारदात को अंजाम,लाखों रूपए के जेवरात पर हाथ किया साफ….

अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर दिया चोरी की वारदात को अंजाम,लाखों रूपए के जेवरात पर हाथ किया साफ….

परिवार गया हुआ था घर से बाहर….

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू…

न्यूज़ एप/शिलाई

गिरिपार क्षेत्र के शिलाई में अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रूपये के जेवरात पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञान सिंह निवासी शिलाई अपने परिवार के साथ अपने पुश्तैनी गांव बेला गया हुआ था। जब वह दिन में अपने मकान वापिस शिलाई पहुंचे तो पाया कि मकान के छत के गेट का ताला टुटा हुआ तथा दोनों कमरों के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था । कमरे में गोदरेज की एक छोटी अलमारी थी जिसमें सोने व चांदी की ज्वेलरी / आभूषण रखे थे। अज्ञात चोर सोने-चांदी की सारी ज्वेलरी/आभूषण लाखों रूपये के जेवरात चोरी करके ले गए। जिसमें सोने का एक हार, कान के झुमके जो हार के साथ होते हैं, एक सोने की चेन ,एक सोने का मंगलसूत्र तथा चांदी की दो पांव की पायल शामिल है। व्यक्ति ने चोरी की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की एक घर में ताला तोड़कर अज्ञात चोरो ने जेवरात पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!