गेंहू के थ्रेशिंग मशीन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत….

गेंहू के थ्रेशिंग मशीन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत….

पांवटा साहिब में दो दिन में दो हादसे, पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी…

पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेजा….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के अकालगढ़ में गेहूं की थ्रेशिंग मशीन का पट्टा टूटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। पांवटा साहिब में 2 दिन में यह दूसरी घटना घटी है।पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपुर पंचायत के अकालगढ़ में गेहूं के खेत में एक परिवार थ्रेशिंग मशीन से गेहूं की गवाही कर रहे थे। अचानक मशीन का पट्टा टूटने से पास में खड़े रघुवीर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह के छाती पर जोर से लग गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर अवस्था में परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पांवटा साहिब क्षैत्र में दो दिन में यह दूसरी घटना घटी है। इससे पहले भी पुरूवाला में थ्रेशिंग मशीन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई थी। शुक्रवार खो यह दूसरी घटना घटी है। जिससे पूरा क्षेत्र गमगीन है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि थ्रेशिंग मशीन के पट्टे के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!