कोरोना अपडेट : छछेती स्वास्थ्य केंद्र में 145 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन…..पढ़ें पूरी रिपोर्ट

कोरोना अपडेट : छछेती स्वास्थ्य केंद्र में 145 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन…..पढ़ें पूरी रिपोर्ट

ANM रीना ने ग्रामीणों से की ये अहम अपील….

स्वास्थ्य विभाग की ये टीम मौके पर डटी….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

धारटी घार के स्वास्थ्य केंद्र छछेती में कोविड-19 टीका करण अभियान चलाया गया। जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड शिल्ड वैक्सीन दी गई।

इस दौरान 145 लोगों को वैक्सीन की पहली व कुछ लोगों को दूसरी डोज दी गई।

इस मौके पर मौजूद एएनएम रीना ने ग्रामीणों से अपने आस पास के लोगों को कोविड 19 वैक्सीन के बारे में जागरूक करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा की इससे कोरोना के खतरे को कम किया जा सकता है। इसलिए 45 से अधिक आयु वाले लोग इसका लाभ उठाएं।

इस दौरान उनके साथ पंचायत प्रधान रमेश कुमार, सीएचओ मोनिका ,  एएनएम आभा,आशा वर्कर किरण, ममता शर्मा, मीना, सुनिता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!