किरनेश जंग के संकल्प पत्र से रेलवे मुद्दा गायब, पत्रकार वार्ता में स्वीकारी चूक
किरनेश जंग के संकल्प पत्र से रेलवे मुद्दा गायब, पत्रकार वार्ता में स्वीकारी चूक
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग ने पत्रकार वार्ता कर अपना 46 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया गया। लेकिन संकल्प पत्र से पांवटा साहिब क्षेत्र का दशकों पुराना रेलवे मुद्दा गायब है। जिससे अब शहर में चर्चा का मुद्दा बन गया है।
पांवटा साहिब विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने पांवटा साहिब के विकास के लिए 46 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया है। उन्होंने कांग्रेस चुनाव कार्यालय में अपना संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही विकास को गति प्रदान की जाएगी।
कांग्रेस नेता ने पांवटा साहिब के विकास के लिए जारी संकल्प पत्र में युवाओं और रोजगार की समस्याओं, बिजली, पानी, सड़क, सफाई, चिकित्सा सुविधा, शिक्षा व्यवस्था, वाई फाई और सीसीटीवी व्यवस्था, नगर का सौंदर्यकरण, किसानों को समस्याओं, ट्रांसपोर्ट के साथ ही अन्य बुनियादी समस्याओं के समाधान पर ध्यान दिया गया है।
लेकिन उनके 46 सूत्रीय संकल्प पत्र से रेलवे का मुद्दा गायब रहा। जब पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों ने ये बात उठाई तो कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व विधायक किरनेश जंग ने स्वीकारा की उनसे चूक हुई है।
