हिमाचल में कोरोना से 10 लोगों की मौत, 1091 नए संक्रमित मरीज….
हिमाचल में कोरोना से 10 लोगों की मौत, 1091 नए संक्रमित मरीज….
न्यूज़ एप/शिमला
शिमला: हिमाचल प्रदेश में कोरोना से मौत के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। कोरोना से शुक्रवार को 10 लोगों की मौत हो गई है। इनमें पहली मौत आईजीएमसी में शिमला के भट्टाकुफर निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति की हुई है, जिसे 15 अप्रैल को आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया था लेकिन 2 बजे के करीब उसकी मौत हो गई है। दूसरी मौत सराहन रामपुर के रहने वाले 73 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। इसे 6 अप्रैल को आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया था। तीसरी मौत आईजीएमसी में नाहन सिरमौर के रहने वाली 65 वर्षीय महिला की हुई है। उक्त महिला को 15 अप्रैल को नाहन से आईजीएमसी रैफर किया गया था। चौथी मौत शिमला के शिलागांव की 40 वर्षीय महिला की हुई है। इसे 11 अप्रैल को आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया था।
पांचवीं माैत हमीरपुर जिला में ठाणा गांव के 70 वर्षीय व्यक्ति व छठी माैत ननावां गांव के 68 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। सातवीं माैत मंडी में 66 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। आठवीं माैत ऊना में दौलपुर चौक के वार्ड नंबर-2 निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। नौवीं माैत सोलन में नालागढ़ के रहने वाले 72 वर्षीय की मौत हुई है। दसवीं माैत कुल्लू के नग्गर निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। प्रदेश में अब कोरोना से मौत का आंकड़ा 1158 पहुंच गया है।
प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के नए 1091 मामले आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर के 65, चम्बा के 8, हमीरपुर के 138, कांगड़ा के 212, किन्नौर का 1, कुल्लू के 63, लाहौल-स्पीति के 77, मंडी के 100, शिमला के 102, सिरमौर के 75, सोलन के 162 व ऊना के 88 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा पूरे प्रदेश में 483 कोरोना मरीज एक दिन में ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना के 7760 एक्टिव केस हो गए हैं।
