प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने पांवटा साहिब विकास खण्ड के 23 पंचायत प्रतिनिधियों को वितरित किए ऑक्सीमीटर..
प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने पांवटा साहिब विकास खण्ड के 23 पंचायत प्रतिनिधियों को वितरित किए ऑक्सीमीटर..
शिलाई विधानसभा क्षेत्र के 58 पंचायत प्रतिनिधियों को दिये गये ऑक्सीमीटर….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष एंव शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने पांवटा साहिब विकास खण्ड के तहत आने वाली शिलाई विधानसभा क्षेत्र के 23 पंचायत प्रधानों व 9 बीडीसी सदस्य तथा 2 जिला परिषद सदस्य को ऑक्सीमीटर प्रदान किये गये। पंचायत प्रतिनिधि अपने पंचायतों में ग्रामीणों केऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेबल चैक करेगें।
पांवटा साहिब व शिलाई विधानसभा क्षेत्र में दिन प्रतिदिन कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है तथा कई लोगों की कोरोना संक्रमण से मौतें भी हो चुकी है। जिसको देखते हुये खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष एंव शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने पहलें शिलाई में 35 पंचायत प्रधानों 15 बीडीसी सदस्य व 2 जिला परिषद सदस्य को ऑक्सीमीटर वितरित किये गए। जिसके बाद सोमवार को बलदेव तोमर ने पांवटा साहिब विकास खण्ड कार्यालय में 23 पंचायत प्रधान, 9 बीडीसी सदस्य व 2 जिला परिषद सदस्य को ऑक्सीमीटर अपनी तरफ से प्रदान किये गये। खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने बताया की ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना के मामलें बढ़ रहे है तथा कई लोगों को कोरोना के कोई लक्षण सामने नहीं आ रहे है। लेकिन उनका ऑक्सीजन लेबल डाउन हो रहा है। जिससे लोगों को पता ही नहीं चल पा रहा है। जिसको देखते हुये शिलाई विधानसभा क्षेत्र के 58 पंचायत प्रधान, 24 बीडीसी सदस्य तथा 4 जिला परिषद सदस्य को ऑक्सीमीटर दिये गये है जो अपनी पंचायतों में लोगों का ऑक्सीजन लेबल चैक करेगें ताकी समय रहते लोगों को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध हो सके।
इस दौरान पांवटा साहिब के बीडीओ गौरव धीमान, जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर, पंचायत प्रधान सतीश चौहान, मोहन ठाकुर,बीडीसी सदस्य जगदीश चौहान, पूर्ण ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता जोगेन्द्र शर्मा व दलीप शर्मा आदि मौजूद थे।
