अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई, 4 वाहनों के चालान कर 102720 रूपए का किया जुर्माना…
अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई, 4 वाहनों के चालान कर 102720 रूपए का किया जुर्माना…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में देर रात को वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ छापामारी कर 4 वाहनों के चालान कर 102720 रूपए का जुर्माना किया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की पांवटा साहिब के भुपपूर, कुंजा मतरालियो व रामपुर वैली के यमुना नदी में अवैध खनन की गतिविधियां चल रही है। सूचना मिलते ही रेंज अधिकारी विनय कुमार, वन खंड अधिकारी सुमंत कुमार, वन रक्षक अनवर, संदीप आदि ने छापामारी की छापामारी के दौरान नदी में दो ट्रैक्टर व दो ट्रक अवैध खनन की गतिविधियों में लगें हुए थे। वन विभाग की टीम ने दो ट्रैक्टर 2 ट्रक के चालान कर 102720 रूपए का जुर्माना किया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।
उधर पांवटा साहिब के डीएफओ ऐश्वर्य राज ने बताया की वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर व दो ट्रक के चालान कर 102720 रूपए का जुर्माना किया है।
