धौलाकुआं में एस.आई.यू. की टीम ने एक महिला 8.9 ग्राम चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार, अदालत ने आरोपी महिला को भेजा चार दिन के पुलिस रिमांड पर

धौलाकुआं में एस.आई.यू. की टीम ने एक महिला 8.9 ग्राम चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार, अदालत ने आरोपी महिला को भेजा चार दिन के पुलिस रिमांड पर

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के धौलाकुआं में एस.आई.यू. की टीम ने एक महिला को 8.9 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने महिला आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एस.आई.यू. टीम को सूचना मिली कि धौलाकुआं में एक महिला घर पर चिट्टे का धंधा करती है। सूचना मिलने के बाद एस.आई.यू. की टीम ने संतोष पत्नी स्व. रघुबीर सिंह निवासी खैरी डा. धौलाकुआं के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान महिला से 8.9 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने आरोपी महिला को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

उधर पांवटा साहिब के डी.एस.पी. मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि धौलाकुआं में एक महिला को 8.9 ग्राम चिट्टे के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने आरोपी महिला को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!