नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कारवाई,घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ एक गिरफ्तार….

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कारवाई,घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ एक गिरफ्तार….

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के भगवानपुर में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर घर से नशीली दवाओं के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार माजरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली की भगवानपुर में एक व्यक्ति घर पर नशे का कारोबार करता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने सलमान पुत्र मनफूल निवासी भगवानपुर, पीओ पुरूवाला किशनपुर पांवटा साहिब के घर पर छापेमारी की छापामारी के दौरान कमरे के बेड बॉक्स में से 532 केप्सूल व 450 नशीली गोलियां बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को नशीली दवाओं के साथ हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि एक व्यक्ति के घर से नशीली दवाएं बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!