मानल खाई में फैंके गए युवक के शव की हुई शिनाख्त, पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किए दो आरोपी, वाहन भी जब्त, युवक की हत्या नहीं, नशे के ओवरडोज से हुई थी मौत, जांच जारी
मानल खाई में फैंके गए युवक के शव की हुई शिनाख्त, पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किए दो आरोपी, वाहन भी जब्त, युवक की हत्या नहीं, नशे के ओवरडोज से हुई थी मौत, जांच जारी
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गिरिपार क्षेत्र के मानल में गाड़ी से फैंकी युवक के शव के मामले में पुलिस ने तीसरे दिन खुलासा करते हुए इस मामले में हरियाणा के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में शामिल गाड़ी को भी बरामद किया है। युवक की मौत नशें के ओवरडोज से हुई है तथा शव को छुपाने के लिए मानल में खाई में फैंका गया था। पुलिस ने आरोपियों को हरियाणा से पांवटा साहिब लाये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को एक बाइक सवार व्यक्ति ने मानल के पास खाई में शव फैंकते देखा था जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का काम शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज में एक हरियाणा नंबर की गाड़ी मानल की तरफ से सतौन की तरफ आती हुई नजर आई। जिसके बाद पुलिस को अहम सुराग लगा।
हत्या नहीं, नशें के ओवरडोज से हुई युवक की मौत….
मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय योगेश त्यागी पुत्र रोहताश त्यागी निवासी गोविंदपुरी,पी.एस. सिटी यमुनानगर हरियाणा व 29 वर्षीय विशेष कम्बोज पुत्र रोशन लाल निवासी गोविंदपुरी, पी.एस. फरकपुर यमुनानगर हरियाणा तथा 26 वर्षीय विषँक बक्शी पुत्र बिशम बक्शी निवासी प्रोफेसर कॉलोनी नजद शिव मंदिर यमुनानगर हरियाणा 26 जनवरी को एक कमरे में नशें करने बेठें थे जिसमें नशें की ओवरडोज लेने से 26 वर्षीय विषँक बक्शी पुत्र बिशम बक्शी निवासी प्रोफेसर कॉलोनी नजद शिव मंदिर यमुनानगर हरियाणा की मौत हो गई। जिसके बाद उन्होंने तीन दिन तक शव को छुपाकर रखा लेकिन शव से बदबू आने के कारण दोनों युवक ने शव को ठिकाने लगाने का मन बनाया तथा हरियाणा से शव को गाड़ी में रखकर मानल खाई में फैंका गया।
एक आरोपी की रिश्तेदारी है कोड़गा पंचायत में, इस लिए मानल में फैंकने का बनाया प्लान
प्राप्त जानकारी के अनुसार योगेश त्यागी पुत्र रोहताश त्यागी की रिश्तेदारी कोड़गा पंचायत में बताई जा रही है तथा उसका पहले यहां आना जाना हुआ तथा रास्ते का पता पहले ही था। नशे की ओवरडोज लेने से 26 वर्षीय विषँक बक्शी पुत्र बिशम बक्शी की मौत हो गई। जिस कारण दोनों आरोपियों ने पहले गाड़ी के शीशे काले किये और 28 जनवरी को शव को गाड़ी में रखकर सतौन लाया तथा सतौन से दो किलोमीटर की दूरी पर मानल के पास खाई में फैंक दिया।
आरोपी को पकड़ने के लिए बनाई पुलिस टीमें, दोनों आरोपियों को गाड़ी सहित हरियाणा से किया गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गई। एक टीम की अगवाई राजबन पुलिस चौकी के प्रभारी कृष्ण भंडारी की अगवाई में की गई तथा हरियाणा के यमुनानगर में छापेमारी की गई। वीरवार देर शाम को पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी तथा शव को ठिकाने लगाने में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया साथ ही वारदात में शामिल एचआर 02एन 8811 मारुति कार भी बरामद कर पांवटा साहिब लाया गया है।
उधर पांवटा साहिब के डी.एस.पी. मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि सतौन के समीप मानल खाई में मिला युवक के शव के मामले में पुलिस टीम ने हरियाणा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा शव को ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद की गई है।
