कांग्रेस राज में बिगड़ी कानून व्यवस्था, पूर्व विधायक पर दिनदहाड़े चली गोलियों से खुली प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल: बलदेव तोमर
कांग्रेस राज में बिगड़ी कानून व्यवस्था, पूर्व विधायक पर दिनदहाड़े चली गोलियों से खुली प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल: बलदेव तोमर
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
भारतीय जनता पार्टी मंडल शिलाई की बैठक अध्यक्ष इंदर ठाकुर के अध्यक्षता में हुई।
बैठक शिमला लोकसभा के सांसद सुरेश कश्यप व पूर्व विधायक बलदेव तोमर तथा जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को काम करने की आवश्यकता है तथा प्रदेश में कांग्रेस सरकार की कुरुपर्था के खिलाफ 27 मार्च को विधानसभा घेराव करके धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसके लिऐ शिलाई मंडल से सैकड़ों कार्यकर्ता शिमला में पहुंचने का आव्हान किया।
शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार पुरी तरह विफल हो गई है हर तरफ़ खिलाफ़ जनता में आक्रोश है सरकार और उद्योग मंत्री सिर्फ प्रदेश की देवतुलय जनता का शोषण कर रहि है साथ ही साथ हर विभाग में भ्रष्टाचार के साथ आम जनता के साथ लूट पाट चली हुई है। बलदेव तोमर ने कहा कि सरकार को बनकर ढाई साल हो गई हैं प्रदेश में नशा और गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार को कांग्रेस सरकार बढावा दे रही हैं।
शिमला लोकसभा के सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही बची हैं दिन दहाड़े कांग्रेस के पूर्व विधायक पर गोलियां चलाई जा रही हैं जब कांग्रेस अपने पूर्व विधायक को सुरक्षित नही रख पा रहि हैं तो आम जनता को कैसे सुरक्षित रखेंगी। उन्होंने कहा कि जनता विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहि हैं और कह रहि हैं कि कब जैसे भाजपा सरकार वापिस प्रदेश में आए और आम जनता को हर सुख सुविधा मिले।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष इंदर ठाकुर, महामंत्री राकेश ठाकुर, राम सिंह राणा, उपाध्यक्ष आत्मा राम शर्मा, लाल सिंह पोज्टा, बहादुर सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष उर्मिला वर्मा, सचिव कपिल चौहान, अतर सिंह ठाकुर, संतो देवी, नारदा देवी, श्यामा ठाकुर, हीरा सिंह, जीत सिंह ठाकुर, बंसी चौहान, सुख राम, दलीप पोज्टा आदि मौजूद थे।
