पांवटा साहिब-नाहन NH पर कार व टेम्पू की भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू….

पांवटा साहिब-नाहन NH पर कार व टेम्पू की भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

चंडीगढ़-देहरादून नेशनल हाईवे 07 पर सैनवाला के पास कार व टेम्पू की जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब-नाहन नेशनल हाईवे पर सैनवाला के पास देर रात को एक कार व टेम्पू की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि दयाल सिंह पुत्र भगत राम निवासी गिरीनगर तहसील पांवटा साहिब एचपी-52टी-1913 कार नाहन से धौलाकुआं की तरफ आ रहा था की पांवटा साहिब से नाहन की तरफ जा रहा एचआर-58सी-7987 टैम्पु में टकरा गया हादसा इतना भयानक था कि टेंपो की अगले हिस्से की बॉडी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई तथा कार चालक दयाल सिंह व टेम्पु चालक इकरान पुत्र गफुर निवासी रतौली पीओ सढौरा, तहसील बिलासपुर, हरियाणा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि टैंपू में सवार सादिक पुत्र यासीन निवासी रतौली पीओ सढौरा, तहसील बिलासपुर, हरियाणा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोग उपचार के लिए अस्पताल ले गए हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि पांवटा साहिब-नाहन नेशनल हाईवे पर सैनवाला के पास कार और टेंपो की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!