सतौन डिग्री कॉलेज को लेकर बलदेव तोमर ने किया भूमि का निरीक्षण,जल्द होगी अधिसूचना जारी: बलदेव तोमर

सतौन डिग्री कॉलेज को लेकर बलदेव तोमर ने किया भूमि का निरीक्षण,जल्द होगी अधिसूचना जारी: बलदेव तोमर

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन में डिग्री कॉलेज खोलने को लेकर खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने भूमि के लिए निरीक्षण किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 31 मार्च को अपने कफोटा दौरे के दौरान सतौन में डिग्री कॉलेज व सब तहसील खोलने की घोषणा की थी। जिसके बाद सरकार ने सतौन डिग्री कॉलेज को लेकर सर्वे रिपोर्ट मंगवाई है। सोमवार को खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन में जमीन का निरीक्षण किया साथ ही डिग्री कॉलेज की कक्षाएं शुरू करवाने को लेकर भवन का निरीक्षण भी किया। खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने बताया की सतौन डिग्री कॉलेज को खोलने को लेकर निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा की जल्दी ही सतौन डिग्री कॉलेज की अधिसूचना जारी कर कक्षाओं को जल्द शुरू कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!