पांवटा साहिब में दो सगे भाइयों के संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी
पांवटा साहिब में दो सगे भाइयों के संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के मेहरूवाला में दो सगे भाई के संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के मेहरूवाला खड्ड के पास घास के बीच वीरवार दोपहर को लोगों ने दो सगे भाई के शव संदिग्ध अवस्था में देखा। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुरूवाला पुलिस थाना के प्रभारी राजेश पाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान 32 वर्षीय नाथी राम पुत्र रिठू राम निवासी मेहरूवाला वोडी व 30 वर्षीय संदीप पुत्र रिठू राम निवासी मेहरूवाला वोडी के रूप में हुई है। दोनों भाई के एक साथ संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई और मौके पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रात को खड्ड में काफी पानी आया हुआ था लेकिन जिस जगह पर शव पड़े थे वह पानी से काफी दूर थे और उस जगह पर चारों तरफ घास उगी हुई। यह हादसा है या हत्या यह जांच का विषय है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता लग पायेगा। फिल्हाल पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया है जहां पर दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जायेगा।
उधर ए.एस.पी. अदिति सिंह ने बताया कि मेहरूवाला में दो युवकों के शव संदिग्ध अवस्था में मिले है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
