सतौन में कार से खाई में फैंका युवक का शव, हत्या की आंशका, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सतौन में कार से खाई में फैंका युवक का शव, हत्या की आंशका, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के मानल में खाई में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को खाई से निकालकर जांच में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है की युवक की हत्या कर शव को खाई में फैंका गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को चांदनी की तरफ से एक बाइक सवार सतौन की तरफ जा रहा था तो मानल के पास बाइक सवार ने देखा कि एक कार से दो लोग ने खाई में कुछ फैंका तथा अज्ञात लोग कार में बैठकर सतौन की तरफ भाग गए। बाइक सवार भी पीछे से सतौन पहुंचा और सतौन में एक युवक को घटना के बारे में बताया फिर वह बाइक पर मानल पहुंचे और खाई में उतरकर देखा तो एक युवक का शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही पांवटा साहिब के डी.एस.पी. मानवेन्द्र ठाकुर पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे तथा खाई से शव को बाहर निकाला गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पांवटा साहिब सिविल अस्पताल ले जाया गया, मृतक की उम्र करीब 25 से 30 साल की लग रही है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को मानल खाई में फैंका गया है। शव से दुर्गंध भी आ रही है इस लिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या करीब तीन दिन पहले की गई है। अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। शव की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने शक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के क्षेत्र सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी

अज्ञात शव मिलने के बाद पुलिस टीम सतौन, चांदनी व राजबन के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है। सतौन में सीसीटीवी फुटेज में एक कार मानल की तरफ से आते हुए दिख रही है और पांवटा साहिब की तरफ बड़ी तेजी से जाते हुए नजर आ रही है व कार के शीशे काले किए हुए थे।

पहले भी सतौन के जंगल में हत्या कर फैंक चुके दो महिला के शव, क्रिमिनल सुरक्षित मानते है सतौन क्षेत्र को…..

ज्ञात हो कि इससे पहले भी वर्ष 15- 16 में दो महिलाओं की हत्या कर सतौन के नजदीक चिलोन के जंगल में फैंकी गई थी। जिसमें एक महिला पांवटा साहिब की थी तथा दूसरी महिला हरियाणा की थी। उस समय क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई थी। अब युवक का शव सतौन के नजदीक मानल के पास खाई में बरामद हुआ है।

उधर पांवटा साहिब के डी.एस.पी. मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि मानल के पास खाई से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पांवटा साहिब सिविल अस्पताल ले जाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा। पुलिस हर पहलुओं से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!