ढ़ाई महीने बाद एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने कब्र से निकाला शव…
ढ़ाई महीने बाद एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने कब्र से निकाला शव…
परिजनों ने हत्या की जताई आंशका….
पांवटा साहिब-उपमंडल पांवटा साहिब के हरीपुर टोहना के मौत के मामले एसडीएम के आदेश पर पुलिस टीम ने ढ़ाई महिने पहलें दफनाए शव को कब्र से बाहर निकाली है। मृतक व्यक्ति के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नुरहसन(30) पुत्र तेजअली निवासी निवासी हरिपुर टोहना की 30 दिसम्बर को संदिग्ध मौत हुई थी। उस समय परिजनों को हार्टअटैक से मौत कारण लगा और शव को आनफान में दफना दिया गया। लेकिन जब परिजनों को बाद में हत्या की आशंका जहीर हुई तो मृतक व्यक्ति के भाभी फातिमा ने इसकी शिकायत पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने शिकायत पर कोई गोर नहीं किया। जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत एसडीएम पांवटा को दी। एसडीएम ने पुलिस को जांच के आदेश दिये। जिसके बाद मंगलवार को पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले गये ।मृतक व्यक्ति की भाभी ने बताया की परिजनों को शक है की नुरहसन की हत्या हुई है।
उन्होंने बताया की जब उनकी मौत हुई थी तो उनके हाथ और पैर मुड़े हुये थे। इस लिए हमें पुरा शक है की उनकी हत्या हुई है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की एसडीएम के आदेश पर एक व्यक्ति के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामलें में गहनता से जांच की जा रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पायेगा।
