अज्ञात बदमाशों ने स्कूल का ताला तोड़कर हजारों रुपए के सामान पर हाथ किया साफ, स्कूल प्रभारी ने पुलिस में दी शिकायत….

अज्ञात बदमाशों ने स्कूल का ताला तोड़कर हजारों रुपए के सामान पर हाथ किया साफ, स्कूल प्रभारी ने पुलिस में दी शिकायत….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पिछले काफी समय से चोरो के निशाने पर सरकारी कार्यालय है। गिरिपार क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय पौका में अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर हजारों रुपए के सामान पर हाथ साफ किया है। स्कूल प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
राजकीय उच्च माध्यमिक पौका की प्रभारी रूपा चौहान ने राजबन पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया की जब सुबह स्कूल का चौकीदार सुमेर चंद स्कूल खोलने आया तो देखा की स्कूल के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। तथा कमरे के अंदर जाकर देखा तो वॉलीबॉल, हैंडबॉल, क्रिकेट बैट, शटल बॉक्स, लुड्डो और ट्रैक सुट आदि सामान गायब था। जिसके बाद इसकी शिकायत राजबन पुलिस में दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
पिछले काफी समय से चोरो के निशाने पर सरकारी कार्यालय है। कुछ दिन पहले राजबन के गिरी बस्ती में उठाऊ पेयजल योजना के पंप हाउस का ताला तोड़कर लाखों रूपए के मशीनरी बिजली की केबल पर भी हाथ साफ किया गया था। अब अज्ञात बदमाशों ने पौका स्कूल में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!