पांवटा साहिब -नाहन नैशनल हाइवे पर सड़क हादसे में दो युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल….

पांवटा साहिब -नाहन नैशनल हाइवे पर सड़क हादसे में दो युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब – नाहन नैशनल हाइवे पर धौलाकुआं के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है जिसमें दो युवक की मौके पर मौत हुई है। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका उपचार सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा उस समय पेश आया जब युवक बाइक पर सवार होकर नाहन की तरफ जा रहे थे जैसे ही यह लोग धौलाकुआं के पास पहुंचे एक तेज रफ्तार कार ने इन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और कार चालक कार सहित मौके पर फरार हो गया। बाईक सवार जोर से सड़क पर गिर गये जिस कारण हादसे में अजय (26)पुत्र रणबीर निवासी भारापुर धौलाकुआं व मनदीप(25) पुत्र कृष्ण लाल निवासी हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायलों की पहचान अमित कुमार (22)पुत्र रमेश कुमार निवासी भारापुर वो प्रदीप (24) पुत्र काकू निवासी भारापुरा धौलाकुआं गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि चारों युवक होली खेल कर अपने घर की और जा रहे थे।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के डॉक्टर कमाल पाशा ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई है जबकि दो घायल हैं। घायलों का सिविल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!