पांवटा साहिब में पशु क्रूरता मामले मे 6 गिरफ्तार, गौकशी की अफवाह से भड़के हिंदू मुस्लिम संगठन

पांवटा साहिब में पशु क्रूरता मामले मे 6 गिरफ्तार, गौकशी की अफवाह से भड़के हिंदू मुस्लिम संगठन

भैंस के कटड़े को काटने पर उपजा विवाद, गांव में रातभर पुलिस बल रहा तैनात…

प्रशासन ने घटनास्थल पर कमरे को किया सीज, जांच कमेटी का गठन…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

 

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के क्यारदा की एक बस्ती में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां पर भैस के बच्चे को काटे जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया।
पुलिस बल भारी संख्या में मौके पर रातभर डटे रहे । पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात को तीन आरोपियों को गिरफ्तार तथा 3 आरोपियों को सुबह गिरफ्तार किया किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ लोगों को सूचना मिली की क्यारदा गांव में मवेशी काटा गया है। जिसके बाद आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए तथा एक कमरे से दो लोगों को मवेशी के मांस के साथ पकड़े गए तथा कुछ लोग मौके से फरार हो गये। गांव में माहौल तनाव पूर्ण हो गया। जिसके बाद देर रात को एएसपी बबिता राणा, एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन, डीएसपी वीर बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित किया गया ‌।
गई लोगों को आशंका थी की क्यारदा गांव में गौहत्या हुए हैं। जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत पशुपालन विभाग की चिकित्सकों की टीम बुलाई तथा काटे गए मवेशी का पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें भैंस के कट़ड़े की काटे जाने की पुष्टि हुई। मौके पर गुस्साए भीड़ ने घर के आसपास लकड़ी व घास में आग लगा दी प्रशासन ने तुरंत अग्निशमन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया तथा आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से हिरासत में लीये व 4 आरोपीयों को शुक्रवार सुबह हिरासत में लिए गया। पुरे गांव में स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

एसपी सिरमौर ओमापति जम्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है।

प्रशासन ने घटनास्थल पर कमरे को किया सीज, जांच कमेटी गठित..

क्यारदा गांव में मवेशी के काटे जाने के मामले में पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने घटनास्थल पर कमरे को सीज किया है तथा इस मामले के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। जिसमें पांवटा साहिब के तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री व पुलिस थाना प्रभारी को शामिल किया गया है। जांच कमेटी पूरी जांच कर इसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेंगे।
पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने बताया की मवेशी के काटे जाने के मामले में मौके पर कमरे को सीज किया गया है तथा एक जांच कमेटी गठित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!