अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई, एक ट्रैक्टर से 15000 वसूला जुर्माना….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के यमुना नदी में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर से 15 हजार रूपए का जुर्माना वसूल किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग सूचना मिली की देईजी साहिबा मंदिर के साथ यमुना नदी में अवैध खनन की गतिविधियां चल रही है सूचना मिलते ही वन विभाग के वनरक्षक दीप राम व वनकर्मी कीर्तन ने यमुना नदी में छापेमारी की छापेमारी के दौरान करीब 4 ट्रेक्टर अवैध खनन की गतिविधियों में लगे हुए थे वन विभाग की टीम को देखकर तीन ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गए जबकि एक ट्रैक्टर को वन विभाग की टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया वन विभाग की टीम ने अवैध खनन की सामग्री से भरे हुए ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर 15000 रूपए का जुर्माना किया है।
उधर वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रीश ने बताया कि वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर से 15 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है तथा वन विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!