अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष-योगिता गोयल महिलाओं के लिए बनी प्रेरणास्रोत्र,हमेशा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए रहती है आगे,कई लोगों की बचा चुकीं है जिंदगी…

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष-योगिता गोयल महिलाओं के लिए बनी प्रेरणास्रोत्र,हमेशा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए रहती है आगे,कई लोगों की बचा चुकीं है जिंदगी…

बेजुबान जानवरों का सहारा भी बनी योगिता गोयल

होटल व्यवसाय में कई युवाओं को दिया है रोजगार…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

आज समाज मे महिलाएं किसी दर्जे मे पुरुष से कम नही है। अनैकों फील्ड मे महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया हैं। आज देश के हर कौने मे छोटे से छोटे शहर मे भी महिलाओं ने अपनी जिम्मैदारियों को बखूबी निभाकर देश के विकास मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। समाजसेवा हो या देश सेवा हर क्षेत्र मे अब महिलाएं घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास मे अपना अहम योगदान दे रही हैं। ऐसी प्रेरणास्रोत्र शख्सियतों में से एक योगिता गोयल है।

आज के दिन हम आपको एक ऐसी महिला के बारे मे बता रहे हैं जिन्होने समाज सेवा में इंसानों की ही नहीं बेजुबान जानवरों की भी जान बचाई है।
इसके इलावा होटल व्यवसाय के क्षेत्र मे दर्जनों युवाओं को रोजगार दिया है। पांवटा साहिब की समाजसेवी और होटल व्यवसाय से जुड़ी योगिता गोयल आज महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में कार्य कर रही हैं। होटल व्यवसाय से जुड़ी योगिता गोयल दिन रात जरूरतमंद लोगों के सहायता के लिए रहती है आगे।

छोटी बेटी को घर पर छोड़कर अनजान महिला के लिए 15 दिनों तक अस्पताल में गंभीर बीमारी से जूझ रही महिला की सेवा करती रही योगिता…..

जब दिल्ली की एक महिला के परिजनों ने भी महिला की सहायता करने से मुंह फेर लिया था। ऐसे समय में योगिता गोयल ने अपनी डेढ़ साल की बिटिया को घर पर छोड़कर दिल्ली की एक महिला प्रीति ढिल्लो की सहायता के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंची तथा 15 दिन तक उपचार करवाया तथा प्रशासन के साथ मिलकर दिल्ली महिला आयोग से बात कर बीमार महिला को दिल्ली अस्पताल में भिजवाने का काम करवाया हांलांकि महिला की बाद में दिल्ली अस्पताल में निधन हो गया था।

8 साल के बच्चे अशरफ अली के लिए फरिश्ता बन कर आई योगिता गोयल….

पांवटा साहिब के सैनवाला मुबारकपुर के 8 साल के बच्चे अशरफ अली जिसके बचपन से ही दिल में छेद था तथा परिवार निर्धन होने के कारण बच्चे के उपचार नहीं करवा पा रहे थे क्योंकि बच्चे के उपचार में चिकित्सकों ने करीब पांच लाख का खर्चा बताया था और पैसे के आभाव के कारण बच्चा घर पर ही पीड़ा से जूझ रहा था। योगिता गोयल को बच्चे के बारे में जानकारी मिली तो वह तुरंत बच्चे के सहायता के लिए आगे आई और रोटरी क्लब चंडीगढ़ से संपर्क किया तथा रोटरी क्लब के माध्यम से मोहाली फोर्टिस अस्पताल में बच्चे का सफल ऑपरेशन करवाकर नया जीवन दिया। जिसमें करीब 5 लाख रुपए का खर्चा आया था।

सिरमौरीताल के बाबा (संत) को भी योगिता गोयल ने दिया नया जीवन…

पांवटा साहिब के सिरमौरीताल के समीप मंदिर में रह रे एक बाबा अमर नाथ के गिरने से दोनों टांगों के कूल्हे टूटने से 6 महीने तक मंदिर में ही दर्द की पीड़ा से जूझ रहा था योगिता गोयल को इसकी सूचना मिली तो वह तुरंत बाबा के पास पहुंची तथा योगिता गोयल ने प्रशासन के साथ मिलकर सूरजपुर में स्थित जुनेजा अस्पताल में दोनों कूल्हे का ऑपरेशन करवाने में मदद की जिसमें करीब 4 लाख रुपए का खर्चा आया‌। ऑपरेशन के बाद बाबा बिल्कुल ठीक है और अब अपने पैरों पर चलता है।

पशु प्रेमी भी है योगिता गोयल, कई बेजुबान जानवरों का करवा उपचार…

योगिता गोयल ने पशु प्रेमी मेनका गांधी के साथ भी काम किया है तथा बेसहारा बेजुबान पशुओं के मदद के लिए भी हमेशा आगे रहती है व सड़कों के किनारे बीमार कुत्तों का भी कई बार उपचार करवा चुकी है साथ ही पशुओं में फैली लम्पी वायरस के दौरान प्रशासन तक सूचना पहुंचा कर उनका उपचार करवाने में मदद करवाई है।

होटल व्यवसाय से जुड़ी योगिता गोयल ने दर्जनों युवाओं को दिया है रोजगार…..

योगिता गोयल होटल व्यवसाय से जुड़ी है तथा वह अपने पति मनीष गोयल के साथ मिलकर उत्तराखंड के मसूरी, डाकपत्थर, रिषीकेश के साथ साथ राजस्थान आदि राज्य में कई होटल चलाएं है जिसमें दर्जनों युवाओं को रोजगार का अवसर भी दिया है।

प्रशासन व कई सामाजिक संस्थाओं ने योगिता गोयल को बेहतरीन कार्य करने पर सम्मानित भी किया है….

पांवटा साहिब की योगिता गोयल को समाजसेवा व होटल व्यवसाय में बेहतरीन कार्य करने पर प्रशासन ने गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर उन्हें सम्मानित किया है। इसके इलावा विभिन्न संस्थाओं ने भी योगिता गोयल को सम्मानित किया है।

क्या कहती है योगिता गोयल….

समाजसेविका योगिता गोयल कहती हैं कि महिलाओं को हमेशा अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए। आज के समय में हर क्षेत्र में महिलाएं आगे है तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता हमेशा करनी चाहिए क्योंकि ईश्वर ने हमें इस काबिल बनाया है। उन्होंने कहा कि मेने कई बार देखा है कि सड़कों पर बेजुबान जानवर घायल अवस्था में पड़ा रहता है तो उसकी सहायता के लिए भी आगे आना चाहिए। योगिता गोयल ने बताया की समाजिक कार्यों के लिए मेरे पति मनीष गोयल व पूरे परिवार की बहुत सहायता मिलती है। तभी ऐसे काम करना संभव हो पाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!