पांवटा साहिब -शिलाई नेशनल हाईवे 12 दिन बाद वाहनों के लिए बहाल, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस….

पांवटा साहिब -शिलाई नेशनल हाईवे 12 दिन बाद वाहनों के लिए बहाल, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब – शिलाई नेशनल हाईवे 707 गंगटोली के पास 12 दिन बाद वाहनों के लिए बहाल हो गया है। नेशनल हाईवे गंगटोली के पास 26 फरवरी की देर रात को पहाड़ी से बड़ी चट्टानें गिरने से बंद हो गया था। जिस कारण 35 पंचायतों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब – शिलाई नेशनल हाईवे गंगटोली के पास 12 दिन बाद संबंधित कंपनी ने आज सुबह करीब 8 बजें बड़े वाहनों के लिए यातायात बहाल कर दिया है। 26 फरवरी की रात को कंपनी द्वारा सड़क चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ी से बड़ी चट्टानें गिरने से सड़क का आधा हिस्सा ध्वस्त हो गया था। जिसके बाद बड़े वाहनों के लिए सड़क पूरी तरह से बंद हो गई थी। तथा सड़क ध्वस्त होने के तीन दिन बाद प्रशासन ने सड़क को सभी वाहनों के लिए बंद कर दी थी। जिससे शिलाई विधानसभा क्षेत्र की करीब 35 पंचायतों के लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था तथा उत्तराखंड होकर पांवटा साहिब पहुंचना पड़ रहा था। शुक्रवार सुबह प्रशासन ने नेशनल हाईवे को बहाल करवा दिया है।

उधर कफोटा के एसडीएम राजेश वर्मा ने बताया की नेशनल हाईवे 707 गंगटोली के पास वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजें पहली बस निकालकर सड़क को पास कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!