कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत….

कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत….

पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से गहरी खाई से शव को निकाला, पुलिस जांच में जूटी

न्यूज़ एप/कुल्लू

जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार में शोझा के समीप एक गाड़ी सड़क से लुढ़क कर नीचे खाई में जा गिरी। जिसके चलते गाड़ी में सवार एक महिला व एक पुरुष की मौत हो गई है। वहीं बंजार पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी एचपी 34 सी 5710 घ्यागी की ओर जा रही थी। तभी अचानक चालक का नियंत्रण खो गया और गाड़ी सड़क से नीचे जा गिरी। स्थानीय लोगों के द्वारा इस मामले की सूचना बंजार पुलिस को दी गई और घायलों को उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दिया। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही बंजार पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बंजार पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान शकुंतला देवी व ओमप्रकाश के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!