पांवटा साहिब के सर्वांगीण विकास को दी तरजीह: सुखराम चौधरी

पांवटा साहिब के सर्वांगीण विकास को दी तरजीह: सुखराम चौधरी

विकास के दम पर फिर से मांग रहे वोट

जामनीवाला व भूंगरनी में नुक्कड़ सभा को किया संबोधित

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

निवर्तमान ऊर्जा मंत्री व भाजपा प्रत्याशी पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र सुखराम चौधरी ने ग्राम पंचायत जामनीवला व भूंगरनी में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग आज हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र का विकास किया है। पांवटा के सर्वांगीण विकास को गति मिली। विकास के दम पर फिर से जनता के बीच वोट मांगने जा रहे हैं।इस विकास को जारी रखने के लिए जनता फिर से भाजपा को चुनेगी।

इस अवसर पर प्रदेश ओबीसी मोर्चा के सचिव सुभाष चौधरी, प्रधान बलबीर धीमान, शमशाद अली, चरणजीत सिंह, शमशेर अली, लतीफ मोहम्मद, शरीफ मोहम्मद, रोहित चौधरी, चमनदिन, सर्वर अली, सेवा राम, गुलजार सिंह व चरण सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!