सुखराम चौधरी ने तेज किया चुनाव प्रचार, मिल रहा है लोगों का समर्थन…

सुखराम चौधरी ने तेज किया चुनाव प्रचार, मिल रहा है लोगों का समर्थन…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से सुखराम चौधरी ने घर घर जाकर चुनाव प्रचार शुरू किया है। सुखराम चौधरी ने बूथ स्तर पर काम शुरू किया है।


भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने बैंकुआ में लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने का आह्वान किया। सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पांवटा साहिब विधानसभा में चहुंमुखी विकास किया है। उन्होंने कहा कि हमने पांच साल में हर गांव को विकास से जोड़ने का प्रयास किया है तथा लोगों की हर समस्या को सुना। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार रिवाज बदलने वाला है तथा पांवटा साहिब में भाजपा भारी मतों से विजय की और बढ़ रहे है।
इस दौरान पंचायत प्रधान बलबीर धीमान,भाजपा प्रदेश ओ.बी.सी. मोर्चा सचिव सुभाष चौधरी,रमेश चंद्र, रोहित चौधरी,राम प्रसाद,राजेश कुमार,धर्मेंद्र कुमार, गगन कुमार, राजकुमार, सुरेश कुमार,नंद लाल, प्रेम कुमार, गौरव कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!