चुनावों के मध्यनज़र राज्य की सीमाएं सील, चप्पे चप्पे पर पुलिस, आईटीबीपी के जवान तैनात

चुनावों के मध्यनज़र राज्य की सीमाएं सील, चप्पे चप्पे पर पुलिस, आईटीबीपी के जवान तैनात

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने सीमाएं सील कर दी है तथा चप्पे चप्पे पर पुलिस, आईटीबीपी के जवान तैनात है। दूसरे राज्य से पांवटा साहिब में प्रवेश करने वाले वाहनों की सख्ती से जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र हरियाणा व उत्तराखंड राज्य के साथ लगता हुआ है। प्रशासन ने 150 से अधिक पुलिस जवान व 200 के करीब आईटीबीपी के जवान तैनात किए हुए है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने हरियाणा राज्य से लगते हुए सीमा बहराल बेरियर व उत्तराखंड के साथ गोविंदघाट बेरियर पर पुलिस व आईटीबीपी के जवान तैनात किए हुए है तथा हरियाणा और उत्तराखंड राज्य से आ रहे वाहनों की जांच कर रहे है। हरियाणा व उत्तराखंड से पांवटा साहिब में शराब की तस्करी की संभावना को देखते हुए सख्ती की गई है। इसके इलावा पांवटा साहिब शहर में भी चप्पे चप्पे पर पुलिस व आईटीबीपी के जवान डियूटी करते हुए नजर आ रहे है।

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया की पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में पुलिस व आईटीबीपी के 350 से अधिक जवान तैनात है। जो की दूसरे राज्य से हिमाचल में प्रवेश कर रहे वाहनों की सख्ती से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!