अवैध शराब के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई, 6 भट्टियों सहित 1900 लाहन किया नष्ट…
अवैध शराब के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई, 6 भट्टियों सहित 1900 लाहन किया नष्ट…
वन विभाग की कार्रवाई से शराब माफिया में मचा हड़कंप…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के लाई के जंगल में वन विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 भट्टियों सहित 1900 लीटर लाहन नष्ट किया गया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की पांवटा साहिब के लाई के जंगल में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाने का काम चल रहा है। सूचना मिलते ही पांवटा साहिब वनमंडल में अंडर-ट्रेनिंग ए.सी.एफ आदित्य शर्मा के नेतृत्व में वनरक्षक मनीषा, अनिता, रतन, संदीप व वनकर्मी हरिचंद, बलबीर आदि ने लाई के जंगल में छापेमारी की छापेमारी के दौरान जंगल में 6 भट्टियों पर 10 ड्रमों में अवैध कच्ची शराब तैयार की जा रही थी। वन विभाग की टीम ने 6 भट्टियों से 1900 लीटर लाहन को नष्ट किया गया। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही शराब माफिया मौके से फरार हो गये। वन विभाग की इस कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया।
उधर वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने बताया की वन विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 भट्टियों से 1900 लीटर लाहन नष्ट किया है। वन विभाग अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखेगा।
