अवैध शराब के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई, दो भट्टियों सहित 600 लीटर लाहन किया नष्ट…
अवैध शराब के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई, दो भट्टियों सहित 600 लीटर लाहन किया नष्ट…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के खारा के जंगल में वन विभाग की टीम ने छापामारी कर 2 भट्टियों सहित 600 लीटर लाहन को नष्ट किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की पांवटा साहिब के खारा के जंगल में अवैध शराब बनाने का धंधा चला हुआ है। सूचना के आधार पर वन विभाग के वन रक्षक अनिल, मुद्दासीर, रतन व वन कर्मी हरिचंद आदि ने जंगल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जंगल में अवैध शराब तैयार की जा रही थी। वन विभाग की टीम ने दो भट्टियों सहित 600 लीटर लाहन को नष्ट किया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया।
उधर वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने बताया की वन विभाग की टीम ने खारा के जंगल में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो भट्टियों सहित 600 लीटर लाहन को नष्ट किया है।
