Paonta Sahib : अवैध खनन पर वन विभाग की कारवाई, 35 हजार जुर्माना, 2 वाहन जब्त

Paonta Sahib : अवैध खनन पर वन विभाग की कारवाई, 35 हजार जुर्माना, 2 वाहन जब्त

Paonta Sahib के इस इलाके में चला वन विभाग का चाबुक…

अवैध खनन के खिलाफ नहीं रुकेगी वन विभाग की कारवाई:डीएफओ

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

Paonta Sahib के भारापुर के निकट सुंकर खाले में अवैध खनन पर कारवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने दो वाहनों को जब्त किया है। इस दौरान विभाग के 35 हजार जुर्माना भी वसूला।

इस बारे में जानकारी देते हुए Paonta Sahib वन मंडल अधिकारी कुणाल अंग्रीश ने बताया कि पांवटा साहिब क्षेत्र में नदियों से अवैध खनन को लेकर लगातार वन विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है।
शुक्रवार को भी वन विभाग की टीम में बीओ दलीप के नेतृत्व मे वनरक्षक अजय, दीपक, जमील व वनकर्मी प्रेमपाल ने गिरिनगर के भारांपुर के निकट सुंकर खाले में कारवाई की व अवैध खनन मे लिप्त दो वाहन दबोचे। जब्त वाहनों को रेंज कार्यालय मे लाया गया व जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!