ऊर्जा मंत्री के गृह क्षेत्र पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में बैठने के अभाव के कारण गर्भवती महिलाएं फर्श पर बैठने को विवश….

ऊर्जा मंत्री के गृह क्षेत्र पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में बैठने के अभाव के कारण गर्भवती महिलाएं फर्श पर बैठने को विवश….

सैकड़ों महिलाएं अपने उपचार करवाने आती है अस्पताल…..

प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं के दावों की खुल रही पोल…

न्यूज एप/पांवटा साहिब

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के गृह क्षेत्र के सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में गर्भवती महिलाओं को बैठने की सही व्यवस्था ना होने के कारण महिलाओं को फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में चार विधानसभा क्षेत्रों सहित हरियाणा व उत्तराखंड राज्य की सैकड़ों गर्भवती महिलाएं अपना उपचार करवाने के लिये आते है। लेकिन अस्पताल में महिला विशेषज्ञ चिकित्सक के कमरें के बाहर महिलाओं को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन वहां पर बैठने की सही व्यवस्था ना होने के कारण गर्भवती महिलाओं को फर्श पर बैठना पड़ रहा है। गिरिपार क्षेत्र के सतौन निवासी रेणु नेगी, ममता देवी, शिवानी, सीमा देवी, किरण आदि ने बताया की सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में दूरदराज क्षेत्रों से हर रोज करीब 150 गर्भवती महिलाएं अपना उपचार करवाने के लिए आती है। लेकिन महिला विशेषज्ञ चिकित्सक के पास काफी भीड़ रहती है। जिस कारण महिलाएं सुबह से शाम तक अपनी बारी का इंतजार करती है। लेकिन वहां पर पूर्ण रूप से महिलाओं को बैठने की सुविधा नहीं है जिस कारण कई गर्भवती महिलाओं को फर्श पर ही बैठने को मजबूर होना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल प्रशासन को बैठने की उचित व्यवस्था करनी चाहिए ताकि गर्भवती महिलाओं को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
उधर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के प्रभारी संजीव सहगल ने बताया की मामला संज्ञान में आया है जल्द ही वहां पर बैंच की व्यवस्था कर दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!