पुलिस की बडी कारवाई, चरस आरोपी की 57 लाख की संपत्ति सीज

पुलिस की बडी कारवाई, चरस आरोपी की 57 लाख की संपत्ति सीज

महंगी कारों, मकान, नगदी, बैंक खातों पर पुलिस का कब्जा…

पुलिस 15 मामलों में कर चुकी है अब तक 4 करोड़ की संपति सीज…

न्यूज़ एप/कुल्लू

कुल्लू पुलिस ने सरकाघाट के एक चरस आरोपी की 57 लाख की संपत्ति सीज की है।

पुलिस की वित्तीय जांच के दौरान आरोपी की संपत्ति का उसकी आय से मिलान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार 27 फरवरी, 2021 को बंजार पुलिस टीम ने रात्रि नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी को तलाशी के लिए रोका।

इस दौरान चालक अजय शर्मा (29) निवासी सरकाघाट, जिला मंडी फरार हो गया था। इसके साथी से पुलिस ने 4 किलो 110 ग्राम चरस बरामद की थी।

वित्तीय जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी अजय शर्मा पहले भी चार किलो से ज्यादा चरस के केस में 2019 में बठिंडा, पंजाब में गिरफ्तार हुआ था।

यह दूरदराज गांव में माता-पिता, पत्नी और भांजे के साथ रहता है। इसके परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी, प्राइवेट नौकरी या व्यवसाय नहीं करता है। इसके पास कोई बगीचा भी नहीं है। न ही आय का दूसरा स्रोत है।

बावजूद इसके आरोपी ने हाल ही में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी, शेव्रले बीट कार, बजाज 200 मोटरसाइकिल आदि खरीदे हैं। आरोपी ने नया दो मंजिला घर भी बनाया है।

आरोपी ने यूको बैंक खाते से करीब 22 लाख का लेन-देन किया है। अन्य खातों में भी करीब पांच लाख जमा हैं।

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि इतने कम समय में महंगी गाड़ियां, घर और इतनी संपत्ति अर्जित करना आरोपी की आय के अनुरूप नहीं है।

आरोपी की करीब 57 लाख रुपये की संपत्ति सीज की गई है। कुल्लू पुलिस ने अभी तक 15 मामलों में 21 आरोपियों की करीब चार करोड़ की संपत्ति सीज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!