SDM ने कमरऊ में सुनी लोगों की समस्याएं,मौके पर किया निपटारा, नैशनल हाईवे पर डंपिंग साईट का किया निरीक्षण….
SDM ने कमरऊ में सुनी लोगों की समस्याएं,मौके पर किया निपटारा, नैशनल हाईवे पर डंपिंग साईट का किया निरीक्षण….
नैशनल हाईवे में आ रही भूमि मालिकों की मुवावजे की फाईल की तैयार….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने कमरऊ तहसील का निरीक्षण किया तथा इस दौरान नेशनल हाईवे में आ रही भूमि मालिकों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया।इस दौरान कई भूमि मालिकों की मुआवजे का फाईल तैयार की गई। साथ ही एसडीएम ने नेशनल हाईवे पर बने डंपिंग साइट का भी निरीक्षण किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने वीरवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कमरऊ तहसील का निरीक्षण किया। एसडीएम ने इस दौरान कमरऊ, बड़वास, व खुईनल बोहल बल्दवा पंचायत के लोगों की समस्याएं सुनी तथा इस दौरान एसडीएम ने लोगों की शिकायत भी दर्ज की। पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि नैशनल हाईवे निर्माण कार्य को लेकर भूमि अधिग्रहण चला हुआ है। जिसको लेकर 3 पंचायतों के लोगों को बुलाकर उनकी समस्या को सुना। उन्होंने बताया कि इस दौरान आठ लाख 70 हजार के करीब लोगों को मुआवजा जारी किया गया। उन्होंने बताया कि नैशनल हाईवे में खुदाई का कार्य चला हुआ है। जिसको देखते हुए डंपिंग साइट का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित कंपनियों को निर्देश दिए गए कि डंपिंग साइट पर नियमों के तहत क्रेट वायर लगाये जाए ताकि बरसात में मलबा किसानों की भूमि पर ना जाएं।
इस दौरान कमरऊ के तहसीलदार नरोत्तम गोड़,नायब तहसीलदार बाबू राम,अधिक्षक जगदीश अत्री, कानून गो-दीपक चौधरी, आत्मा राम शर्मा, वीरेंद्र कपूर आदि मौजूद थे।
