शिलाई खुमली में बारिश के बावजूद भी महिलाओं सहित सैकड़ों लोग साढ़े चार घंटे खुले मैदान में खड़े रहे, सरकार को चेताया,हमारा हक जल्द ही हमें दो नहीं तो होगा आंदोलन…
शिलाई खुमली में बारिश के बावजूद भी महिलाओं सहित सैकड़ों लोग साढ़े चार घंटे खुले मैदान में खड़े रहे, सरकार को चेताया,हमारा हक जल्द ही हमें दो नहीं तो होगा आंदोलन…
न्यूज़ एप/शिलाई
गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा दिलाने के लिए शिलाई में हुई हाटी महा खुमली में लोगों में जबरदस्त जोश दिखा। सैकड़ों लोग तेज बारिश के बावजूद भी खुले मैदान में साढ़े चार घंटे खड़े रहे। इस कार्यक्रम में महिलाओं की भीड़ भी काफी रही तथा तेज बारिश और कंपकंपाती ठंड में भी महिलाएं करीब साढ़े चार घंटे खड़े रहकर इस आंदोलन में जोश भरा।
शनिवार को शिलाई में हाटी महा खुमली का आयोजन किया। लेकिन सुबह से ही तेज बारिश रही उसके बावजूद भी दूरदराज से महिलाओं सहित सैकड़ों लोग हटी सम्मेलन में पहुंचे सम्मेलन में बारिश होने के कारण बैठने की व्यवस्था नहीं थी उसके बावजूद भी महिलाओं सहित सैकड़ों लोग करीब साढ़े चार घंटे तक खुले मैदान में खड़े रहकर आगामी रणनीति बनाई गई सम्मेलन में सभी लोगों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही हमारा हक हमें नहीं दिया गया तो आने वाले समय में 144 पंचायतों के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
