पांवटा साहिब नैशनल हाईवे पर तेजरफ्तार ट्रक ने बाईक को मारी जोरदार टक्कर, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…

पांवटा साहिब नैशनल हाईवे पर तेजरफ्तार ट्रक ने बाईक को मारी जोरदार टक्कर, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

देहरादून-चंडीगढ़ नैशनल हाईवे पर पांवटा साहिब के माजरा में एक तेजरफ्तार ट्रक ने बाईक सवार 27 वर्षीय युवक को बुरी तरह से कुचल जाने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय प्रीतम सिंह निवासी नया गांव माजरा अपनी बाईक एचपी 17बी-7027 पर सवार होकर धौलाकुआं की तरफ से माजरा की और जा रहा था कि दुसरी तरफ से आ रहा तेजरफ्तार ट्रक ने बाईक को जोरदार टक्कर मारी थी जिस कारण प्रीतम सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। बाईक सवार को गंभीर अवस्था में स्थानीय लोग सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाये जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!