पांवटा साहिब की योगिता को पॉवरफुल वूमेन 2022 अवार्ड, दिल्ली में हुआ सम्मान

पांवटा साहिब की योगिता को पॉवरफुल वूमेन 2022 अवार्ड, दिल्ली में हुआ सम्मान

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब की बेटी योगिता गोयल को दिल्ली में सम्मानित होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर।
जानकारी के अनुसार क्रेजी टेल्स के तत्वाधान में “पॉवरफुल वूमेन अवार्ड 2022” कार्यक्रम दिल्ली के मयूर विहार स्थित क्राउन प्लाजा होटल में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य देश के अलग-अलग क्षेत्रों में और अप्रत्याशित कार्य कर रहे महिलाओं को प्रोत्साहित करना था, जिसमें पूरे देश से अलग-अलग क्षेत्रों में जैसे शिक्षा, चिकित्सा, व्यवसाय तथा अन्य क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे 51 महिलाओं को स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा चयनित कर उन्हें सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश जिला सिरमौर के पांवटा साहिब की रहने वाली योगिता गोयल जो पेशे से एक होटल व्यवसाई हैं और स्तोत्रक हॉस्पिटैलिटी द्वारा हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड तथा राजस्थान में कई होटलों का संचालन करती हैं।
इससे पूर्व योगिता गोयल आईएचएम चंडीगढ़ से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करके ताज होटल के साथ लंबे समय तक काम करते हुए राजस्थान के ताज उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर, ताज रामबाग पैलेस जयपुर और फलकनुमा पैलेस हैदराबाद समेत दिल्ली में क्राउन प्लाजा और जेडब्ल्यू मैरियट जैसे बड़े होटलों का अनुभव होने की वजह से उन्होंने बहुत ही कम समय में स्तोत्रक हॉस्पिटैलिटी को काफी आगे पहुंचा दिया। योगिता गोयल को सम्मानित करने से पांवटा साहिब क्षेत्र में खूशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!