अच्छी खबर- कोच अनूप मेनन का अंतर्राष्ट्रीय चौका

अच्छी खबर- कोच अनूप मेनन का अंतर्राष्ट्रीय चौका

लगातार चौथी बार फीबा अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल टेक्निकल ऑफिशियल का टेस्ट किया उतीर्ण।

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के एक निजी स्कूल मे कार्यरत अनूप मेनन ने लगातार चौथी बार फीबा (FIBA) द्वारा लिए गए अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल टेक्निकल ऑफिशियल का ऑनलाइन टेस्ट पास कर रिकॉर्ड बनाया है। अनूप मैनन पिछले 7 वर्षों से पांवटा साहिब के द स्कॉलर होम स्कूल में H.O.D ऑफ फिजिकल एडुकेशन के पद पर कार्यरत हैं। वह चौथी बार लगातार अंतर्राष्ट्रीय बास्केट बॉल टेक्निकल ऑफिशियल टेस्ट पास करने में सफल हुए है। अब

वह फिर बास्केटबाल एसोसिएशन के अंतरराष्ट्रीय ऑफिशल रहेंगे। उन्होंने चौथी बार ( FIBA) फीबा का अंतरराष्ट्रीय टेस्ट पास किया है। गोर है कि अनूप मेनन पहले भी इस टेस्ट को तीन बार पास कर चुके है। वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ जैसे एशियन बास्केटबॉल चैंपियनशिप आदि का हिस्सा रह चुके है। इस बार फिर टेस्ट पास करके उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह सुनिश्चित की है। उनके चयन पर द स्कोलर्स होम स्कूल के निदेशक नरेंद्र पाल सिंह नारंग सहित पांवटा वारियर्स क्लब खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!