देईजी साहिबा मंदिर में आयोजित होंगी विभिन्न धार्मिक गतिविधियॉं,SDM ली बैठक…

देईजी साहिबा मंदिर में आयोजित होंगी विभिन्न धार्मिक गतिविधियॉं,SDM ली बैठक…

नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने मंदिर की दुर्दशा पर प्रशासन के कार्यप्रणाली पर उठाए थे सवाल…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन की अध्यक्षता में देईजी साहिबा मंदिर में धार्मिक गतिविधियों के संदर्भ में एसडीएम कार्यलय में एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम विवेक महाजन ने बताया की देईजी साहिबा मंदिर में धार्मिक गतिविधियाँ बढ़ाने के सम्बन्ध में चर्चा की गई है, जिसमें निर्णय लिया गया कि देईजी साहिबा मंदिर में सुबह 6:00 बजे से 6:30 बजे तक मन्दिर के पुजारी द्वारा आरती की जाएगी। इसके उपरांत 6:30 बजे से 8:00 बजे तक ध्वनि प्रसार के माध्यम से भजन कीर्तन किया जाएगा । इसी प्रकार संध्या के समय में 6:30 बजे मन्दिर के पुजारी द्वारा आरती की जाएगी, इसके उपरांत 8:00 बजे तक भजन कीर्तन किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में मंदिर में भागवत कथा का आयोजन भी किया जाएगा तथा आने वाले समय में धार्मिक पर्वों पर यहाँ विभिन्न धार्मिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी ताकि इस मंदिर की रौनक लौट सके। नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष नवीन शर्मा के मुद्दा उठाने के बाद प्रशासन हरकत में आया है तथा बैठक कर मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।
बैठक में तहसीदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, ट्रस्टी राजेन्द्र तिवारी, रणजीत बैदी, अधीक्षक जगदीश अत्री, वार्ड नंबर रेणु गुप्ता आदि मौजूद थे

नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने उठाया था देईजी साहिबा मंदिर का मुद्दा…

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में देईजी साहिबा मंदिर प्राचीन काल से है‌ तथा यहां पर पहले धार्मिक कार्यक्रम बड़े जोरों से किये जाते थे लेकिन जब से देईजी साहिबा मंदिर प्रशासन के अधीन हुआ तब से मंदिर की दुर्दशा ठीक नहीं है। इस मुद्दे को पीछले दिनों नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने उठाया था। नवीन शर्मा ने बताया की पांवटा साहिब में देईजी साहिबा मंदिर प्राचीन काल से है। यहां पर पहले धार्मिक कार्यक्रम बड़े स्तर पर किये जाते थे। लेकिन जब से मंदिर प्रशासन के अधीन है तब से न तो मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं और मंदिर की दुर्दशा भी ठीक नहीं है। जिस कारण श्रद्धालुओं में प्रशासन के प्रति नाराजगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!