हाटी मुद्दे का हल देख कुछ नेता हाटी खुमलियों से दूरी बनाकर लोगों को बरगलाने का काम कर रहे है: बलदेव तोमर

हाटी मुद्दे का हल देख कुछ नेता हाटी खुमलियों से दूरी बनाकर लोगों को बरगलाने का काम रहे है: बलदेव तोमर

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

कुछ लोग हाटी मुद्दे का समाधान देखकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। यह बयान खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने आंजभोज क्षेत्र के टोंरू गांव में आयोजित हाटी खुमली दिया है। बलदेव तोमर ने कहा कि शिलाई महा खुमली में सभी नेताओं ने कसमें खाई थी की अगर हाटी मुद्दे का हल होता है तो हम अपनी कुर्बानी देने को भी तैयार हैं। लेकिन हाटी मुद्दे का होने की संभावना देख हम वहीं नेता हाटी खुमलियों से भी दूरी बना रहे हैं। उन्होंने हाटी खुमली में लोगों को आश्वासन दिया की गिरिपार क्षेत्र विधानसभा चुनाव से पहले जनजातीय क्षेत्र घोषित कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाटी मुद्दे को बड़ी प्रमुखता से लिया है और जल्द ही अच्छी खबर मिलेगी।

इस मौके केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अमिचंद कमल, महासचिव कुन्दन सिंह शास्त्री, रणसिंह चौहान, ओमप्रकाश चौहान,खजान सिंह नेगी, मामराज शर्मा, सुमिता चौहान, रमेश तोमर, मनीष तोमर, लायक राम शास्त्री, गुमान वर्मा, पंचायत प्रधान बबिता देवी, रीना पुण्डीर, रीना देवी, देवराज चौहान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!