गिरिपार क्षेत्र की बेटी कशिश अग्रवाल ने NEET परीक्षा में ऑल इंडिया में रहा शानदार रैंक

गिरिपार क्षेत्र की बेटी कशिश अग्रवाल ने NEET परीक्षा में ऑल इंडिया में रहा शानदार रैंक

सतौन की बेटी ने हासिल किये 98.01 परसेंटाइल…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के सतौन की बेटी कशिश अग्रवाल ने NEET परीक्षा में देशभर में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है।
गिरिपार क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन पंचायत के बेटी कशिश पुत्री पंकज अग्रवाल ने NEET परीक्षा में 584 अंक यानि 98.01 परसेंटाइल अंक हासिल कर गिरिपार क्षेत्र ही नही बल्कि हिमाचल प्रदेश का नाम देश में रोशन किया है। कशिश का ऑल इंडिया 5129वां रैंक है।

कशिश अग्रवाल ने 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई पीएफसी स्कूल सतौन से की है। उसके बाद कशिश ने 12वीं बीबीजीत कौर स्कूल पांवटा साहिब से की। 12वीं करने के बाद कशिश ने NEET परीक्षा की तैयारी की तथा पांवटा साहिब के बद्रीपुर महादेव काम्प्लेक्स में स्थित वीसी क्लासिज नाम के कोचिंग सेंटर से तैयारियां की। कशिश के पिता पंकज अग्रवाल व्यवसाई है तथा माता गृहणी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!