प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय, भाजपा से प्रदेश का हर वर्ग परेशान, कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान: प्रतिभा
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय, भाजपा से प्रदेश का हर वर्ग परेशान, कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान: प्रतिभा
प्रतिभा सिंह ने मंच से की पूर्व विधायक किरनेश जंग की तारीफ….
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान फूंक गया प्रतिभा सिंह का पांवटा साहिब दौरा…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने महिला महा पंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिरकत की। प्रतिभा सिंह के पांवटा साहिब पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

शुक्रवार को पांवटा साहिब में आयोजित महिला महा पंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब वो वक्त आ गया है की जब आपको एकजुट होकर कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनानी है। उन्होंने कहा की पांवटा साहिब से बिजली का मंत्री होने के बाद भी जनता परेशान हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जब में राजनीति में आई तो कार्यक्रम में पुरूष ही जनर आते थे लेकिन वीरभद्र सिंह ने महिलाओं को मजबूत किया और अब हर क्षेत्र में महिलाएं आगे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के उत्थान के लिए काम किया है साथ ही कहा कि जब भी पांवटा साहिब वीरभद्र सिंह आते थे जो भी जनता की मांग होती थी उसे तुरंत पूरी करते थे। आज भी वीरभद्र सिंह लोगों के दिलों में बसे हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जैसे ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो पहले ही कैबिनेट में पुरानी पैंशन को बहाल किया जायेगा। उन्होंने कहा की मंहगाई चरम सीमा पर है हर चीजों पर जीएसटी लगाया है जिससे लोगों का जीना दुर्लभ हो गया है। बच्चों के स्कूली सामान पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया है। केंद्र की सरकार का इस और कोई ध्यान नहीं है लोकसभा में आवाज उठाने पर प्रधानमंत्री की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आती है। प्रतिभा सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने सही फैसला लेना है। उन्होंने कहा की लोगों की आवाज है की जल्दी से जल्दी प्रदेश में बदलाव आए। उन्होंने कहा की पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने वीरभद्र सिंह के समक्ष पांवटा साहिब विधानसभा की समस्याएं रखीं और वीरभद्र सिंह ने यहां के क्षेत्र की हर मांग को पूरा किया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर मुझे ही नहीं हिमाचल प्रदेश की हर महिलाओं को सम्मान दिया है। उन्होंने महिलाओं से कहा की हर महिलाओं ने घर घर जाकर कांग्रेस पार्टी के लिए काम करना है और सिरमौर से पांचों सीटे कांग्रेस की झोली में डालनी है।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंवर अजय बहादुर, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, अमित नंदा, दलीप चौहान, इकबाल मोहम्मद, मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौहान, विशाल वालिया, कुंजना सिंह, राजेंद्र शर्मा, ओंकार सिंह, देवराज नेगी, शशि कपूर, धनवीर कपूर, ममता चौहान, सुनीता शर्मा, सुजाता शर्मा, सुखा धीमान, सेना देवी आदि मौजूद थे।
