किरनेश के लिए मुसीबत बनें मनीष ठाकुर, सुखराम चौधरी की रहा हुई आसान…

किरनेश के लिए मुसीबत बनें मनीष ठाकुर, सुखराम चौधरी की रहा हुई आसान…

पांवटा साहिब में आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार से पिछड़ी कांग्रेस….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मनीष ठाकुर के बढ़ते जनाधार से किरनेश जंग दिन प्रतिदिन पिछड़ते जा रहे है। जिससे भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी की रहा आसान होती जा रही है।

इन दिनों विधानसभा चुनाव का प्रचार जोरों पर चला हुआ है तथा पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से 9 उम्मीदवार मैदान में है तथा सभी प्रत्याशियों ने अपना प्रचार जोरों पर चलाया हुआ है। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने मनीष ठाकुर को मैदान में उतारा है।

मनीष ठाकुर पहले युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई अहम पदों पर रहे चुके है। इस लिए दिन प्रतिदिन पांवटा साहिब में कई कांग्रेसी कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर आम आदमी में जा रहे है।

कांग्रेस का पांवटा साहिब में दिन प्रतिदिन जनाधार घटता जा रहे है। जिससे कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी किरनेश जंग की मुश्किलें बढ़ती जा रही है तथा भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी की राहें आसान होती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!