हिमाचल में दर्दनाक हादसा, कार दुर्घटना में 2 नाबालिगों सहित 3 युवकों की मौत…

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, कार दुर्घटना में 2 नाबालिगों सहित 3 युवकों की मौत…

पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जूटी…

न्यूज़ एप/कुल्लू

कुल्लू जिला की सैंज घाटी के सैंज-घाट परगाणु सड़क में एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार 3 युवकों में से 2 की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल युवक ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय सतीश कुमार पुत्र प्रकाश चंद गांव सुम्मा डाकघर सैंज, 17 वर्षीय चंद्रकांत पुत्र खेमराज गांव शिकारी डाकघर भलाण व 14 वर्षीय रोहित शर्मा पुत्र सीता राम निवासी शिकारी डाकघर भलाण के रूप में हुई है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि सैंज घाटी में कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसमें 2 युवकों की घटना स्थल पर जबकि 1 घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!