कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का सतौन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत….

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का सतौन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का शिलाई विधानसभा क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पांवटा साहिब में कांग्रेस मंडल ने महिला महा पंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया था। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिकायत की। प्रतिभा सिंह पांवटा साहिब कार्यक्रम के बाद श्री रेणुका जी के हरिपुधार के लिए सतौन होते हुए निकली। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सतौन बस स्टैंड के पास रूके तथा वहां पर शिलाई कांग्रेस पार्टी के नेता मामराज कपूर, रामेश्वर शर्मा, मदन सिंह, शशि कपूर, भगवान सिंह आदि ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रतिभा सिंह ने कुछ देर कार्यकर्ताओं से बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!