मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भरली में 218 करोड़ रुपए के योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किये….
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भरली में 218 करोड़ रुपए के योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किये….
मुख्यमंत्री में के भरली पहुंचने पर लोगों ने किया जोरदार स्वागत….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। भरली पहुंचने पर क्षेत्र के हजारों लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पांवटा साहिब पहुंचने पर सबसे पहले अम्बोया खड्ड पर बने पुल का उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राजकीय महाविद्यालय भरली पहुंचे जहां पर मुख्यमंत्री ने करोड़ों रूपए के लागत से बना भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भरली गांव में जनसभा स्थल पर पहुंचे जहां पर लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। यहां पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करीब 218 करोड़ रूपए के योजना के उद्घाटन व शिलान्यास किये।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एंव सांसद सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर,नाहन के विधायक राजीव बिंदल, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, डीसी सिरमौर आरके गौतम, एसपी उमापति जमवाल, एसडीएम विवेक महाजन, डीएसपी वीर बहादुर, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, सुभाष चौधरी, चरणजीत चौधरी, रोहित चौधरी,सतीश चौहान, देवराज चौहान, सुनील चौहान, मोहन तोमर, जगदीश तोमर आदि मौजूद थे।
